फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर किसान मेले में युवतियों से छेड़छाड़: आरोपी युवक भागा, थाने तक पहुंचा मामला, देर रात दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 06 Oct 2026 10:43 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पंतनगर किसान मेले में युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले युवक की युवतियों ने पिटाई की, वह भाग निकला। थाने पहुंचकर युवतियों ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की, देर रात हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
किसान मेले में युवतियों से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर किसान मेले में काफी का स्टाल लगाए रुद्रपुर निवासी युवतियां सोमवार शाम स्टाल बंद कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान गांधी हाल के पास स्कार्पियो सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ कर दी। इससे आक्रोशित युवतियों ने युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी, लेकिन युवक खुद को उनसे छुड़ाकर भद्दी गालियां बकते हुए भाग निकला।

शोर शराबे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीवी सिंह व उनकी टीम को भी युवतियों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद युवतियों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस की हीला हवाली के चलते हंगामा देर रात 12 बजे तक चलता रहा और अंततः पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

युवक की पहचान विवि कर्मी के पुत्र के रूप में हुई, जबकि युवतियों में एक अधिवक्ता और एक विश्व हिंदू परिषद् के नेता की पुत्री बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें