फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी का रौब, फर्जी आईडी और जॉइनिंग लेटर: पुलिस में भर्ती के नाम पर ऐसे ठगे रुपये, मामला जाकर हर कोई हैरान

Mon, 19 Oct 2026 03:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पुलभट्टा पुलिस ने खुद को राजस्थान पुलिस का दरोगा बताकर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
फर्जी दरोगा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को राजस्थान पुलिस का दरोगा बताकर उत्तराखंड के युवाओं को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग का पर्दाफाश हुआ है। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से राजस्थान पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड, उत्तराखंड पुलिस का फर्जी एडमिट कार्ड, फर्जी जॉइनिंग लेटर और पुलिस की एक जोड़ी वर्दी बरामद की है।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर को किशनपुर, नानकमत्ता निवासी आशा देवी ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी शरीफ नगर, थाना देवरनियां, जिला बरेली ने उनकी बेटी तुलसी राणा को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा दिया। खुद को राजस्थान पुलिस में दरोगा बताकर 40 हजार रुपये ऐंठ लिए और बदले में उत्तराखंड पुलिस का फर्जी भर्ती लेटर, ट्रेनिंग लेटर, आईकार्ड और वर्दी थमा दी। आरोपी फिलहाल सरौली कला में रह रहा था।

तहरीर पर थाना पुलभट्टा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने 18 अक्तूबर को आरोपी को दबोच लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आशंका है कि उसने कई और युवाओं से भी इसी तरह ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें