फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid: एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी नकली सीमेंट की फैक्टरी, 500 भरे और 900 खाली कट्टे बरामद

Thu, 22 Sep 2022 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर पट्टी/ बाजपुर

सार

मौके पर पहुंचे एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गोदाम में नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी चल रही थी। मौके से नकली सीमेंट से भरे 500 कट्टे और 900 कट्टे खाली बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में नकली सीमेंट फैक्टरी में कटटों का लगा चट्टा। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कनौरी क्षेत्र के छोई मार्ग स्थित एक गोदाम में नकली सीमेंट की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से नकली सीमेंट से भरे 500 कट्टे और 900 कट्टे खाली बरामद हुए। पुलिस ने फैक्टरी में काम कर रहे छह लोगों को हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गोदाम में नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी चल रही थी। मौके से नकली सीमेंट से भरे 500 कट्टे और 900 कट्टे खाली बरामद हुए हैं। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जिस गोदाम में नकली सीमेंट की फैक्टरी चल रही थी वह कनौरी निवासी अकबरी बेगम के नाम है। दो महीने पहले ही गोदाम गदरपुर के गांव नारायणपुर निवासी अरविंद को किराए पर दिया गया है। बरामद कट्टों पर अल्ट्राटेक अंकित मिला है।

उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि कंपनी के कट्टे कहां से आए। पुलिस को ओम साईं टाइल्स के नाम से खराब हो चुके डैमेज सीमेंट से नकली सीमेंट बनाने की जानकारी मिली थी। बताते हैं कि इसी गोदाम को यूपी के फर्रुखाबाद निवासी रोशन लाल ने आठ महीने पहले टाइल्स बनाने का कार्य करने के लिए किराए पर लिया था। रोशन लाल ने बाद में अपना काम बंद कर दिया था। इस मौके पर सीओ भूपेंद्र भंडारी, सीओ आपरेशन अनुशा भडोला, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसओजी प्रभारी भारत सिंह मौजूद रहे। इधर बता दें कि बन्नाखेड़ा क्षेत्र में दो साल पहले भी नकली सीमेंट की फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन


इनसे हो रही है पूछताछ
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें अरविंद पाल निवासी नारायणपुर दोहरिया थाना गदरपुर, विनोद लेखराज सिंह निवासी बरीराई थाना गदरपुर, अमर सिंह निवासी बरीराई थाना गदरपुर, इकबाल निवासी मोतियापुर थाना गदरपुर, फरीद निवासी परमानन्दपुर थाना आईटीआई, इस्लाम निवासी हकीमगंज, स्वार, जिला रामपुर, यूपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ये बरामद हुआ माल
-210 कट्टे सीमेंट एक्सपायर्ड अल्ट्राटेक
-185 कट्टे सीमेंट तैयारशुदा अल्ट्राटेक (मिलावटी)
-818 कट्टे खाली अल्ट्राटेक सीमेंट
- एक वाहन टाटा 410
- दो इलेक्ट्रानिक तराजू
- दो लोहे की बड़ी कीप (सीमेंट भरने की)
- एक लोहे की जाली सीमेंट छानने के लिए सीमेंट के डेलों की पीसने के लिए एक दुरमुट।
- चाकू, वाईपर, लोहे की कुन्डी, लोहे का स्टैंड, तसले
- दो मोटरसाइकिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें