फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लगी आग, पांच घंटे में पाया काबू

Sat, 10 Jun 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महुआखेड़ा गंज स्थित फ्लैक्सी टफ फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पैगा पुलिस सहित सभी कर्मचारी और अधिकारी आग बुझाने में जुट गए। सूचना में पहुंची पांच अग्निशमन की गाड़ियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 
बृृहस्पतिवार आधी रात महुआखेड़ा गंज स्थित फ्लैक्सी टफ फैक्ट्री के तीसरे मंजिल पर इंक प्लांट में अचानक आग लग गई। इस पर कर्मचारियों ने फायर सायरन बजा दिया। इससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। सूचना पर काशीपुर से दो, जसपुर से एक और आईजीएल की एक अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के सुबह लगभग पांच बजे आग पर काबू पाया गया। जिस प्लांट में आग लगी थी, वहां बोरियों में छपाई का काम होता है। पैगा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सहित पूरा पुलिस का स्टॉफ रात भर घटना स्थल पर मौजूद रहे। फैक्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही आग लगने का कारण और नुकसान का सही आंकलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटखे के गोदाम में आग लगी
एक गुटखे के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। पटेल नगर निवासी अलका जैन पत्नी मुकेश जैन का कुंडेश्वरी रोड पर सरकारी गैस गोदाम के सामने गुटखे का गोदाम है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से लाखों का नुकसान होने अनुमान है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें