काशीपुर। खालसा फाउंडेशन की ओर से छह दिसंबर को नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। खालसा फाउंडेशन के संगठन मंत्री सतपाल सिंह आनंद व जगमोहन सिंह बंटी ने बताया शिविर मोहल्ला पक्काकोट स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में शिविर का आयोजन होगा। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद मरीजों की जांच कर उन्हें चश्मे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने नेत्र रोगियों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। संवाद