जसपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट के पुनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। उन्होंने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी। कुछ कार्यकर्ताओं ने देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात भी की। वहां डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डाॅ. एमपी सिंह, खड़क सिंह, डाॅ.सुदेश, गुरताज भुल्लर, हरप्रीत सिंह, राजकुमार आदि थे।