गदरपुर। गूलरभोज के 685 एकड़ भूमि क्षेत्रफल में बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाए जाने में गठित कमेटी के प्रयास पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
नगर पंचायत गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ सभासदों के साथ मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम ऋचा सिंह सहित राजस्व निरीक्षक भगत सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र सैनी को सम्मानित किया। सतीश चुघ कहना था कि गूलरभोज के 685 एकड़ भूमि क्षेत्र में बसे लोगों की मालिकाना हक मिलने की मांग बहुत पुरानी थी। उन्होंने भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक गूलरभोज की जनता की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की। कमेटी ने गूलरभोज में शिविर लगाकर लोगों से मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज की जांच पड़ताल की और अपनी रिपोर्ट को जिला मुख्यालय प्रेषित किया है। सतीश चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, डीएम नितिन भदौरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद जताया। इस अवसर पर सभासद नरेश घरामी, विश्वजीत मंडल, भूपेंद्र आर्य, गोविंद राजभर आदि मौजूद थे।