फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार राजकीय इंटर काॅलेजों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 14 Sep 2024 03:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के चार राजकीय इंटर कॉलेजों ने पीएम श्री योजना के तहत मिली 8,93,100 की राशि में से एक भी रुपया खर्च नहीं किया है। सीईओ केएस रावत ने लापरवाही मानते हुए सभी प्रधानाचार्यों से शनिवार तक स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर सितंबर का वेतन रोकने की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 में पीएम श्री के तहत जिले में चार राजकीय इंटर काॅलेजों का चयन किया गया था। इसमें शासन की तरफ से विद्यालय अनुदान व ड्रेस मद में विभाग को धनराशि उपलब्ध कराई गई थी।
छह सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज को 1,92,400, राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रपुर को 2,65,500, राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला को 2,38,600 और राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा को 1,96,600 की राशि भेजी गई। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए थे कि अतिशीघ्र इस धनराशि का प्रयोग कर प्रमाणपत्र विभाग को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

विभागीय निर्देश के बावजूद चारों इंटर कॉलेजों के खाते में धनराशि पड़ी रही। बृहस्पतिवार को जब सीईओ ने इसकी समीक्षा की तो चारों कॉलेज के खाते में रकम डंप मिली। सीईओ ने इसे घोर लापरवाही माना और चारों कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है।
कोट
पीएम श्री योजना के तहत चारों इंटर कॉलेजों को धनराशि उपलब्ध कराने के बावजूद धनराशि का कोई उपभोग नहीं किया जाना घोर लापरवाही है। शनिवार तक अगर संतोषजनक जवाब नहीं आया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- केएस रावत, सीईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें