फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाजपा ताड़ीखेत मंडल कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 21 May 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा के ताड़ीखेत मंडल की बैठक विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल की मौजूदगी में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी गठित की गई और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में मंडल कार्यकारिणी में लक्ष्मण सिंह, रेखा भट्ट, राजेंद्र आर्या व मदन सिंह रावत को उपाध्यक्ष, मंजीत भगत व शंकर राम को महामंत्री, भारती बिष्ट, पान सिंह रौतेला, चंदन सिंह देव व प्रभा फर्त्याल को मंत्री, अरविंद परमार को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री, दीपक जोशी को मीडिया संयोजक, सूरज बिष्ट को आईटी संयोजक तथा देवेंद्र सिंह नेगी को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा भाजपा की प्राथमिकता है और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, ध्यान सिंह नेगी, विजय भगत, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें