फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आबकारी पुलिस भी करेगी धांय-धांय

Tue, 17 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सालों से बगैर हथियारों के ड्यूटी कर रहे आबकारी पुलिस निरीक्षक और कर्मियों को तीन रिवाल्वर और नौ पंप एक्शन गन उपलब्ध हो चुके हैं। जिन्हें जिले के चारों सर्किलों में तैनात निरीक्षक और कांस्टेबल को बांट दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब हथियार मिलने से आबकारी टीमों पर होने वाले हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

 ऊधमसिंह नगर में आबकारी महकमे के पास सालों से एक ही रिवाल्वर थी, वह भी रुद्रपुर निरीक्षक के पास। जबकि जिले में चार सर्किल हैं। यहां पर एक-एक निरीक्षक और कांस्टेबल तैनात हैं। लेकिन किसी के पास भी लाइसेंसी सरकारी हथियार उपलब्ध नहीं थे। इसलिए अवैध शराब के खिलाफ चलने वाले अभियान में कई बार आबकारी टीम पर ही हमले हो गए। इससे आबकारी महकमे के अधिकारी-कर्मचारी चोटिल भी हुए थे। इसे देखते हुए पूर्व में आबकारी महकमे ने विभाग को भी लाइसेंसी हथियार उपलब्ध कराने को प्रस्ताव शासन को भेजा था।
इधर, प्रस्ताव पास होने के बाद अब जिले के आबकारी विभाग को भी लाइसेंसी हथियार उपलब्ध हो चुके हैं। जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडे ने बताया कि फिलहाल विभाग को तीन रिवाल्वर और नौ पंप एक्शन गन मिले हैं। जिनमें से तीन रिवाल्वरों को खटीमा, बाजपुर और काशीपुर सर्किल के निरीक्षकों को दिया जा रहा है। इन सर्किलों मेें तैनात प्रत्येक दो-दो कांस्टेबलों को दो-दो पंप एक्शन गन और एक पंप एक्शन गन प्रवर्तन टीम में तैनात कांस्टेबल को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें