फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि और फ्रांस के बीच छात्रों व संकाय सदस्यों का आदान-प्रदान पांच वर्ष बढ़ा

Wed, 13 Dec 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर के बॉयोटैक में हाईड्रोपोनिक विधि से उगाई पालक के बारे में जानकारी देते डॉ. संजय कुमार। स
विज्ञापन
पंतनगर। फ्रांस के 16 सदस्यीय दल ने मंगलवार को कृषि महाविद्यालय स्थित कृषि सूचना केंद्र का भ्रमण कर वहां पर लगी विभिन्न फसलों की जानकारी ली। इस दौरान हुई बैठक में विवि और फ्रांस के विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों के आदान-प्रदान के लिए पूर्व में हुए अनुबंध की अवधि अगले पांच वर्षो तक बढ़ाने की संस्तुति की गई। विवि में हुई आयोजन का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डाॅ. एचजे शिव प्रसाद ने किया। कुलसचिव डा. केपी रावेरकर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में समन्वयक क्रिस्टोफ ग्रोएल और सह समन्वयक चैंटल डेस्प्रैट्स डेफिआ ने मंच साझा किया। संवाद
विज्ञापन

-
बायोटेक में शोध कार्यों से रूबरू हुआ फ्रांसीसी दल
पंतनगर। कृषि और खाद्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए फ्रांस के 16 सदस्यीय दल ने उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक) पहुंच कर शोध और विकास गतिविधियों को समझा। बायोटेक निदेशक डॉ. संजय कुमार ने दल के सदस्यों को बायोटेक में स्थापित आधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया और हाइड्रोपॉनिक व पादप ऊतक संवर्धन विधि से उत्पादित टमाटर, पालक, लेटस व कीवी फलों की जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें