रुद्रपुर में सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक बिशन सिंह रौतेला से 6.69 लाख रुपये की ठगी हो गई। गंगापुर की सर्वोच नगर कॉलोनी निवासी रौतेला ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रुद्रपुर में सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 6.69 लाख रुपये की ठगी हो गई। गंगापुर की सर्वोच नगर कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक बिशन सिंह रौतेला ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की हल्द्वानी शाखा में उनके दो बचत खाते हैं। 28 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई स्थित पीएनबी मुख्यालय का कर्मचारी बताया और वरिष्ठ नागरिकों के सीनियर सिटीजन कार्ड बनाए जाने की जानकारी दी। ठग ने ऑडियो-वीडियो कॉल के जरिये उनकी फोटो भी ली। इसके बाद अपनी बातों में उलझाकर 30 अक्तूबर को दोनों खातों से कुल 6.69 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।