फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पेट्रोल न मिलने पर पूर्व सैनिक ने किया सेल्समैन पर हमला

Wed, 20 May 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। बाबा नीम करोली पंप पर मंगलवार को पेट्रोल नहीं मिलने से नाराज पूर्व सैनिक ने सेल्समैन पर कार की चाबी से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


शांतिपुरी नंबर-3 निवासी पूर्व सैनिक मोहन सिंह रावत मंगलवार दोपहर 2:30 बजे पेट्रोल पंप पहुंचे। पंप पर तैनात सेल्समैन हरीश सिंह कार्की ने उन्हें बताया कि सोमवार दोपहर से पेट्रोल और डीजल समाप्त हो चुका है। इससे गुस्साए पूर्व सैनिक ने सेल्समैन से जबरदस्ती करते हुए उसे मैनेजर कक्ष में ले गया।

वहां आरोपी ने कार की चाबी से हरीश पर वार कर दिया जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल सेल्समैन को तत्काल पंतनगर विवि अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधक मिथिलेश अग्निहोत्री ने पंतनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शिकायत देने के बाद भी आरोपी देर शाम दोबारा पंप पर पहुंचा और कर्मचारियों को धमकाते हुए देख लेने की बात कहकर चला गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें