फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से की फीका नदी पर पुल निर्माण की मांग

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलते पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल व अन्य - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। पूर्व विधायक ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर फीका नदी के पुल का निर्माण कराने की मांग की। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने शुक्रवार शाम को देहरादून में सीएम आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीएम से भेंट कर हजीरो गांव में फीका नदी पर पुल का निर्माण कराने और विधानसभा क्षेत्र में खराब हुए आठ संपर्क मार्गों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की और विधानसभा क्षेत्र में आने का निमंत्रण दिया। पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने बताया कि सीएम ने सभी मांगों को पूरा करने, विधानसभा क्षेत्र में आने का कार्यक्रम बनाने का आश्वासन दिया। वहां गुरचरण सिंह, जाहिद हुसैन, सरदारा सिंह, लखवीर सिंह, दिलेर सिंह, जगवीर सिंह, गुरमेल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें