फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला करने वाले की गिरफ्तारी न होने पर पूर्व सैनिकों में आक्रोश

विज्ञापन
खटीमा के दियूरी में प्रदर्शन करते गौरव सेनानी संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। पूर्व सैनिकों की बैठक में सूबेदार धन सिंह सामंत पर हुए जानलेवा हमले के हमलावर की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने हमलावर को मिल रहे संरक्षण पर नाराजी जताई गई और कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर पूर्व सैनिक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम देवरी स्थित बाबा दरियानाथ मंदिर परिसर में गौरव सेनानी संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर मंथन किया। कैप्टन बहादुर सिंह पोखरिया, मान सिंह सामंत मनोहर सिंह ज्याला ने भू-स्वामित्व सहित अन्य समस्याएं गिनाईं। कैप्टन धामी ने सैनिक मिलन केंद्र, शहीद स्मारक, लोहिया मंदिर निर्माण, टोल प्लाजा पहेनिया से क्षेत्र की 12 ग्राम सभा के लोगों को सुविधा प्रदान कराने, बाईपास निर्माण में पूर्व सैनिकों के लंबित भुगतान संबंधी मामले हल करने की जानकारी दी। बैठक में धन सिंह सामंत, दीवान सिंह, कुंवर सिंह बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें