फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको ‘मुरझाकर’ पंजाब के मौसम ‘खिले’

Sun, 21 Jan 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा में आयोजित कुश्ती दंगल में भिड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्राम बिंदुखेड़ा में गुरुद्वारा कमेटी की ओर से आयोजित 66वें कुश्ती दंगल मेले में देश भर के विभिन्न राज्यों के साथ ही नेपाल के पहलवानों ने भी अपने दांवपेच दिखाए। दंगल में पंजाब के पहलवान मौसम खत्री विजेता बने। शनिवार को बिंदुखेड़ा में आयोजित कुश्ती दंगल मेले में 120 पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में अलग-अलग 90 मुकाबले हुए।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबला पंजाब के मौसम खत्री और जींद (हरियाणा) के रमेश के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में रमेश को चित कर मौसम खत्री चैंपियन बने। इससे पहले सेमीफाइनल में मौसम ने करनाल के सोनू को चित किया, जबकि जींद (हरियाणा) के रमेश ने करनाल के ही सेतू सिंह को धूल चटाई। क्वाटर फाइनल मुकाबलों में चंदौसी के जगदीश ने गुड्डू को शिकस्त दी। वहीं मौसम खत्री ने रुड़की के सुरेंद्र को, करनाल के सेतु ने होशियारपुर के दिलबाग सिंह को और मुजफ्फरनगर के सोनू ने पीलीभीत के मनोज को हराया।

मुख्य अतिथि खेल मंत्री अरविंद पांडेय एवं विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बिंदुखेड़ा में आयोजित होने वाले मेले को भविष्य में राजकीय मेला घोषित किए जाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


विधायक ठुकराल ने कहा कि कुश्ती भारत का पारंपरिक खेल है। ऐसे खेलों को बचाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने बिंदुखेड़ा में स्वागत द्वार बनाए जाने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रीतम सिंह, महामंत्री भजनीक सिंह, हरभजन सिंह, प्यारा सिंह, हरवंश सिंह, जसवीर सिंह, जसविंदर सिंह परमजीत सिंह, बलदेव सिंह, सुरजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें