फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर उत्तराखंडी है राज्य आंदोलनकारी: भंडारी

Wed, 02 Mar 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी ने कहा कि सूबे का हर उत्तराखंडी राज्य आंदोलनकारी है। कांग्रेस सरकार आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के मुद्दे पर प्रदेश में बिखराव का काम कर रही है। आंदोलनकारियों को वर्गीकृत करना शेष आंदोलनकारियों का अपमान है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकर्षण ताकत देगा।
विज्ञापन


मंगलवार को चोरगलिया बाईपास स्थित एक होटल में सितारगंज, शक्तिफार्म और नानकमत्ता मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी ने बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के मामले में राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। सभी वर्गों ने राज्य निर्माण में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सकारात्मक भूमिका निभाई।

लेकिन, कांग्रेस सरकार चिन्हीकरण के नाम पर आंदोलनकारियों का वर्गीकरण कर अपमान कर ही है। जो निंदनीय और शर्मनाक है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत ने की। वहां वरिष्ठ भाजपा नेता खूब सिंह विकल, कमल जिंदल, गीता सक्सेना, राकेश गुप्ता, सुमन राय, राकेश त्यागी, आदेश ठाकुर, सुरेश जैन, भुवन राणा, चमन लाल शर्मा, लाल सिंह दायमा, पूरन चौहान, इकबाल सिंह लाडी, आनंद सिंह राणा, तारक मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें