फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्था के बाद भी घर- घर से नहीं उठ रहा कूड़ा

विज्ञापन
काशीपुर में खड़कपुर देवीपुरा पूर्वी वार्ड में लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। जीरो वेस्ट कंपनी के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद कूड़ा निस्तारण के लिए नई व्यवस्था करने के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं उतरी है। पार्षदों का कहना है कि नई कंपनी के कर्मचारी सभी वार्डों से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं जिससे जगह-जगह कूड़ा जमा हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने घर-घर से कूड़ा उठाने का ठेका जीरो वेस्ट कंपनी को दिया था। निगम पर भुगतान न करने का आरोप लगाकर जीरो वेस्ट कंपनी ने एक सितंबर से काम छोड़ दिया था। सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निगम प्रशासन ने नए टेंडर जारी कर एक सप्ताह बाद एक नई कंपनी को ठेका दिया। खड़कपुर देवीपुरा पूर्वी के पार्षद कुलवंत सिंह का कहना है कि नई व्यवस्था में कूड़े के वाहन हर वार्ड तक नहीं पहुंच रहे हैं जिससे कई वार्डों में घर-घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। उनके वार्ड में ही एक सितंबर के बाद से कूड़े का वाहन नहीं आया है जिससे लोगों को कूड़ा निस्तारण में परेशानी आ रही है। कुछ पार्षदों का कहना है कि वाहन सिर्फ कूड़ा एकत्र करने वाले स्थलों से ही कूड़ा एकत्र कर रहे हैं। फोन करने पर फोन भी नहीं उठाया जाता है। कूड़ा जमा होने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। वार्ड 32 के लोगों का भी कहना है कि घर-घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। लोग सड़क किनारे ही घरों का कूड़ा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें