रुद्रपुर। एक महिला ने तलाक के बावजूद पति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। रुद्रपुर निवासी कुसुम पांडे ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनकी शादी 10 दिसंबर 2015 को पीलीकोठी हल्द्वानी निवासी विनोद जोशी से हुई थी। उसका पति से तलाक हो चुका है। आरोप है कि विनोद नशे का आदी है और लगातार उसे परेशान कर रहा है। इससे वह अपना काम नहीं कर पा रही है। लैंडलाइन और व्हाट्सएप नंबर पर कॉल करने के साथ ही उसकी ऑफिसियल मेल आईडी पर ई-मेल कर रहा है। इससे उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। उनका कहना है कि विनोद की नशे की आदत के कारण उनको जान का भी खतरा बना हुआ है। पुलिस ने विनोद पांडे पर केस दर्ज किया है। ब्यूरो