फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 24 साल बाद भी यूपी उद्योग के नाम दर्ज थी 19.48 एकड़ जमीन

Fri, 11 Oct 2024 04:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य गठन के 24 साल होने को हैं, मगर अफसरों की हीलाहवाली के चलते कई सरकारी संपत्तियां उपयोग में नहीं आ पा रही हैं। डीएम ने हाईवे के किनारे लावारिस पड़ी बेशकीमती 19.48 एकड़ जमीन को खतौनी में यूपी उद्योग की जगह उत्तराखंड उद्योग विभाग के नाम दर्ज करा दिया है। इसके साथ ही डीएम ने औद्योगिक विकास सचिव को जमीन का नियोजन करने का पत्र भेजा है।
विज्ञापन

दरअसल, रुद्रपुर के ग्राम बिगवाड़ा में नेशनल हाईवे 74 के किनारे यूपी उद्योग विभाग के नाम पर 19.48 एकड़ जमीन लावारिस पड़ी है। राज्य गठन के बाद इस जमीन को उत्तराखंड उद्योग विभाग के नाम खतौनी में दर्ज होना चाहिए था लेकिन अफसरों की सुस्ती के चलते खतौनी में यूपी उद्योग विभाग के नाम पर दर्ज चली आ रही थी। हाईवे किनारे जमीन होने की वजह से कई भू माफिया की नजर इसमें लगी हुई थी और जमीन को खुर्द बुर्द करने की कोशिश हो रही थी।
सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला डीएम उदयराज सिंह के संज्ञान में आया था। डीएम ने खतौनी में जमीन को उद्योग विभाग उत्तराखंड के नाम पर दर्ज करा दिया। इसके बाद सचिव उद्योग को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 19.48 एकड़ जमीन को यूपी उद्योग के स्थान पर उत्तराखंड उद्योग विभाग के नाम पर खतौनी में दर्ज करा दिया गया है। इस जमीन को खुर्द बुर्द करने की कोशिशें हो रही थी। जमीन उद्योग विभाग के नाम करने के बाद सचिव उद्योग को इसके नियोजन के लिए पत्र भेजा गया है। -उदयराज सिंह, डीएम, उधमसिंहनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें