फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में लगेगा इथेनॉल बनाने का कारखाना: स्वामी यतीश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार बंद हो चुकी काशीपुर शुगर मिल के किसानों का बकाया और कर्मचारियों का बकाया वेतन का भुगतान कराएगी। गदरपुर शुगर मिल को भी पीपी मोड पर चलाया जाएगा। इसके साथ ही बाजपुर में इथेनॉल बनाने का कारखाना लगाने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रपुर रोड स्थित एक होटल सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि चीनी मिलों की पिराई बंद होते ही किसानों के गन्ना का भुगतान कराया जाएगा। बंद हो चुकी काशीपुर चीनी मिल पर किसानों का 27 करोड़ रुपया बाकी है। इसका भुगतान कैसे होगा इस पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि चारों सहकारी चीनी मिलों के शीरा से इथेनॉल बनाने के लिए बाजपुर में चीनी मिल से अलग कारखाना लगाया जा रहा है इसके लिए भूमि की व्यवस्था हो चुकी है। मंत्री ने बताया कि सितारगंज चीनी मिल को पीपी मोड में चलाने का निर्णय हो गया है अब गदरपुर की बंद चीनी मिल को भी पीपी मोड में चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार को वह गन्ना अनुसंधान केंद्र की समीक्षा करेंगे। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर चंडोक मनोज जग्गा, सुरेंद्र सिंह जीना आदि मौजूद रहे।
इधर, जसपुर में भी गन्ना मंत्री ने नादेही चीनी मिल का निरीक्षण कर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों से सितंबर तक मिल की मशीन की रिपेयरिंग आदि का कार्य पूरा कर पेराई सत्र का शुभारंभ अक्तूबर में करने के निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि मिल में एक ही पद पर वर्षों से जमे कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजा जाएगा। ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को वेतन के लिए परेशान करने के मामले में श्रमिकों का वेतन बैंक खाते द्वारा दिया जाएगा। जिससे उन्हें पीएफ का लाभ भी मिल सके। फिटमेंट और मृतक आश्रित की नियुक्ति के लिए जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। विधायक आदेश चौहान ने चीनी मिल में पावर प्लांट की स्थापना शीघ्र कराए जाने और पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने मिल में कुशल चीफ इंजीनियर की तैनाती किए जाने, किसानों को गन्ना बीज, उर्वरक समय से दिए जाने और छोटे किसानों का गन्ना पेराई सत्र के शुरू में ही लिए जाने की मांग की। यहां मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, शीतल जोशी, विनीत चौहान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति सुधारी जाएगी
बाजपुर। गन्ना मंत्री स्वामी यतीशवरानंद ने कहा कि प्रदेश की शुगर मिलों में ऊर्जा, डिस्टलरी, और सैनिटाइजर के प्लांट स्थापित कर आर्थिक स्थिति को सुधारा जाएगा। बुधवार देर शाम शुगर मिल पहुंचे गन्ना मंत्री यतीशवरानंद ने डिस्टलरी, शुगर मिल का निरीक्षण किया। मिल अधिकारियोें को मिल हित में कार्य करने के निर्देश दिए। राज्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ने बाजपुर शुगर मिल की बंद पड़ी डिस्टलरी का शुरू करने, मृतक आश्रितों को नियोजन देने के लिए आदेश में संशोधन करने सहित शुगर मिल की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान जिला सहकरी आसवनी संघ, जिला चीनी मिल कर्मचारी यूनियन, तराई चीनी मिल मजदूर यूनियन, चीनी मिल मजदूर सभा चीनी मिल उद्योग कर्मचारी ट्रेड यूनियन ने संयुक्त रूप से फिटमेंट, पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट का कार्य निर्माण का कार्य जल्द शुरू करने सहित पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह, दलजीत सिंह रंधावा ने गन्ना मूल्य भुगतान होने पर गन्ना मंत्री को धन्यवाद दिया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने गन्ना मंत्री का स्वागत किया। वहां विधायक पुष्कर धामी, गौरव शर्मा, अमर पांडेय, गुलाम मुस्तफा, शुगर मिल जीएम प्रकाश चंद, टिंकू तोमर, अंबीक चौधरी, राजू पंडित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें