फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक चिकित्सक के भरोसे ईएसआई औषधालय, तीन पद अब भी खाली

Tue, 26 May 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक चिकित्सक के भरोसे चल रहे ईएसआई औषधालय में एक महिला डाक्टर की तैनाती अस्थायी रूप से होने के कारण मरीजों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है जो सप्ताह में तीन दिन सेवाएं देंगीं। इसके साथ ही अब भी तीन पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित ईएसआई औषधालय में एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी और तीन चिकित्साधिकारी के पद हैं। इनमें से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी और दो चिकित्साधिकारी के पद खाली है। एक मात्र तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक आर्य ओपीडी में दो सौ मरीजों का इलाज करते हैं जिससे मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
डॉ. अभिषेक औषधालय का जिम्मा संभालते हुए ओपीडी, प्रशासनिक कार्य, बैठक आदि भी देख रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही डॉ. गीता वर्मा रामनगर से आई हैं। वह यहां तीन दिन सेवाएं दे रही हैं जिससे मरीजों को कुछ हद तक राहत तो मिली लेकिन स्थायी चिकित्सकों की तैनाती न होने से परेशानी अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक आर्य ने बताया कि रामनगर ईएसआई औषधालय में तैनात डॉ. वर्मा अटैचमेंट में आई हैं। वह मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ओपीडी में मरीजों को देखेंगी। नई भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकल चुकी है। परीक्षा, साक्षात्कार होने के बाद ही नियुक्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें