रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अदालत में काशीपुर के एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित रिट याचिकाओं पर अब सात मार्च को अपराह्न तीन बजे से सुनवाई होगी। डीएम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार याचिककर्ताओं के प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर सुनवाई 28 फरवरी को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित किया। याचिकाकर्ताओं को भूमि आवंटन के लिए लागू प्रावधान में संशोधन के लिए अलग से आवेदन करने की स्वतंत्रता दी गई है। यदि शनिवार से दो सप्ताह के भीतर ऐसा आवेदन किया जाता है तो जिला मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे और उसके बाद आठ सप्ताह के भीतर उचित आदेश पारित किया जाएगा।