फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वेतन न मिलने पर भड़के पर्यावरण मित्र, किया प्रदर्शन

Fri, 12 Jan 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। वेतन न मिलने पर आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने निदेशक शहरी विकास निदेशालय को संबोधित ज्ञापन ईओ को सौंपते हुए सहायक लेखाकर को हटाने की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर नगर पालिका कार्यालय में तालांबदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कहा कि आधा महीना होने को है, लेकिन अभी तक तक वेतन नहीं मिला है। प्रत्येक माह वेतन देरी से मिलता है। जबकि दूसरे विभागों में सात तारीख से पहले वेतन मिल जाता है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि सहायक लेखाकर की मनमानी के कारण समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। उनके अवकाश पर रहने से पर्यावरण मित्रों समेत अन्य पालिका कर्मियों को 12 जनवरी तक वेतन नहीं मिला है। आक्रोशित पर्यावरण मित्रों को समझाते हुए ईओ दीपक शुक्ला ने कहा कि सहायक लेखाकर के अवकाश के चलते उनके कार्य की जिम्मेदारी पालिका के एक क्लर्क को दी गई है। उन्होंने सोमवार तक वेतन देने का आश्वासन दिया। वहां पर सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष गौरव, सफाई कर्मचारी संघ की अध्यक्ष ग्रेस देवी, गिल्लो देवी, जीत, राजेंद्र अनिल कुमार, राजीव कुमार, विजय गौरव, नीरज, मदन कुमार आदि थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें