फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले में पांच जून तक मनेगा पर्यावरण सप्ताह

Sun, 01 Jun 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून तक पर्यावरण सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रमों का निर्धारण व रूपरेखा तय की गई। एक जून की सुबह सात बजे मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम से पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली निकाली जाएगी। दो को नगर निकाय, ग्राम पंचायतों में पर्यावरण जन जागरूकता बैठक व सफाई अभियान आयोजित होगा। तीन को कृषि, उद्यान, कृषि विकास केंद्र किसानों के साथ पर्यावरण जागरूकता बैठकें और प्रशिक्षण, चार को वन, उद्यान, कृषि, ग्राम विकास आदि विभाग अपने-अपने क्षेत्र परिसरों में पौधरोपण की तैयारियां करेंगे और वन, उद्यान विभाग सभी विभागों को पौधे वितरित करेगा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, सीएचओ प्रभागर सिंह, सीईओ केएस रावत, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, व्योमा जैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें