फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो दिन जिले की सीमाओं से भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा रोड बिगवाड़ा स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास में 29 और 30 अगस्त को होने वाले विशाल सत्संग के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। दो दिन चलने वाले सत्संग में देशभर से तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। 29 और 30 अगस्त को तड़के चार बजे से रात आठ बजे तक जिले की सीमाओं से भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हल्के वाहनों का आवागमन सुचारू रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट
- सितारगंज-बरेली : किच्छा रोड से सत्संग परिसर के सामने निर्धारित गेट से प्रवेश।
- हरिद्वार-काशीपुर-बाजपुर : गदरपुर एमेनिटी स्कूल के पास से रिंग रोड होते हुए फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड से प्रवेश।
- दिल्ली-मुरादाबाद-रामपुर-बिलासपुर : रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड होते हुए फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड से प्रवेश।
- नैनीताल-हल्द्वानी : गोलापुल से लालकुआं-पंतनगर होते हुए किच्छा या सिडकुल चौक से रिंग रोड के रास्ते प्रवेश।
-
गेट की व्यवस्था
-भारी वाहन/बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली गेट नंबर तीन और नौ से, चारपहिया हल्के वाहन गेट नंबर सात से और दोपहिया वाहन गेट नंबर आठ से प्रवेश करेंगे।

वापसी का रूट
किच्छा, सितारगंज और बरेली जाने वाले वाहन सत्संग गेट से सर्विस रोड होते हुए किच्छा हाईवे से जाएंगे। वहीं, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, रामपुर, मुरादाबाद और दिल्ली जाने वाले वाहन सर्विस रोड से फ्लाईओवर के नीचे से रिंग रोड के रास्ते रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें