फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल का लाइसेंस भी ले सकते हैं उद्यमी

Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में उद्यमियों के सेमिनार का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रम विभाग द्वारा एसईडब्लूएस और केजीसीसीआई के सहयोग से आयोजित सेमिनार में उद्यमियों को जानकारियां दी गई और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। साथ ही भविष्य में होने वाले बदलावों पर चर्चा की गई। बताया गया किउद्यमी लाइसेंस के लिए 5 की जगह 10 वर्ष के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


शहर के पांच सितारा होटल में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रमायुक्त डा. आनंद श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि संयुक्त श्रमायुक्त अनिल पेटवाल, आरके सिंह, मनोज त्यागी, विकास जिंदल, अजय तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में श्रम विभाग के आनंद श्रीवास्तव ने विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा विभाग प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा तय की है। उन्होंने कहा श्रम विभाग उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर है। श्रम विभाग उत्तराखंड देश में 9वें स्थान पर रहा है। उद्यमी विभाग से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कभी भी संपर्क कर सकते हैं।

उप निदेशक आरके सिंह ने कहा उद्यमी लाइसेंस के लिए 5 की जगह 10 वर्ष के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। सेमिनार में अनिल पेटवाल ने उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया। साथ ही पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन से लेकर पंजीकरण नंबर प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया बताई। सेमिनार में 100 से अधिक उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।  
विज्ञापन

वहां पर अनल विजय सिंह, अनिल मोहगांवकर, श्रीकर सिन्हा, आशुतोष बर्मन, आशुतोष शर्मा, अनित सिंह, जीतेन पटेल, पीपी खुराना, राजेश गौतम, अवनीश यादव, अशोक बंसल, रमेश नेगी, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें