फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पॉवर कट के विरुद्ध उद्यमियों का चढ़ा पारा

Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उद्यमियों में नाराजगी है। उद्यमियों ने ऊर्जा निगम के एसई का घेराव कर कटौती बंद करने और लो वोल्टेज की समस्या के निदान की मांग की है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में उद्यमी ऊर्जा निगम के एसई कार्यालय पहुंचे और उन्होंने एसई शेखर त्रिपाठी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि दिन में कई बार स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती की जा रही है। इससे मशीनों पर फर्क पड़ने के साथ ही उत्पादन पर असर हो रहा है। बहुत सी कंपनियों में मशीनों को चालू करने में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है।
एसई ने एसडीओ अंशुल मदन को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी तरह की बिजली कटौती होने पर व्यापारियों को बताएं। वहां पर व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, मोहनखेड़ा, श्याम अग्रवाल, हरीश पाठक, कमलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, कैलाश अग्रवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें