फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मांगें पूरी न होने पर भड़के पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खटीमा नगर पालिका में प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। संवाद
विज्ञापन
खटीमा। राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत विभिन्न मांगें पूरी न होने पर शनिवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण मित्रों ने उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। साथ ही पिछले पांच सालों से वर्दी न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन के साथ 500 रुपये प्रोत्साहन राशि न मिलने और ओवर टाइम का लाभ न मिलने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालिका कर्मियों को चार प्रतिशत पीएफ किश्त का लाभ देने की मांग की। साथ ही जरूरत के हिसाब से पर्याप्त पर्यावरण मित्रों व अन्य स्टाफ की भर्ती करने की मांग की। इस दौरान संतोष गौरव, ग्रेस देवी, जीत देवी, नीरज कुमार, राजीव कुमार, किलो देवी, राखी, विनीता, शालू, विनोद, विक्की आदि थे।
विज्ञापन

मित्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें