फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स हब के रूप में महाविद्यालय को विकसित करें : रावत

Tue, 24 Mar 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि महाविद्यालय के पास 35 एकड़ जमीन है, जिसे स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करें, क्योंकि 2018 में हमारे प्रदेश में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं होने जा रही हैं। इन खेल प्रतियोगिताओं में जनपद की खेल प्रतिभाएं उभरकर आगे आएं और अधिक से अधिक मेडल जीतें।
विज्ञापन

रावत सोमवार को शहीद सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को भी आगे लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने आल इंडिया सर्विसेज में प्रदेश की घटती साख पर चिंता जाहिर की और छात्रों से कहा कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक मेहनत करें। राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने शहीद दिवस पर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्र शहीद भगत सिंह की देश भक्ति की भावना से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र एवं समाज निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। जिन छात्रों को अव्वल आने पर आज सम्मानित किया जा रहा है अन्य छात्र भी उनसे प्रेरणा लें। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री के सम्मुख विद्यालय की समस्याएं रखीं। उन्होंने रुद्रपुर नगर निगम का सीमा विस्तार किए जाने की बात कही ताकि इसमें महाविद्यालय के साथ आसपास के दस गांव नगर निगम में शामिल हो सकें। मुख्यमंत्री रावत ने महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले लगभग 18 छात्र-छात्राओं, एनसीसी के तीन, एनएसएस के दो, खेलकूद चैंपियनशिप जीतने वाले चार, विश्वविद्यालय स्तर पर हैंडबाल प्रतियोगिता जीतने वाले 12 छात्रों और राष्ट्रीय स्तर के 2 खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, मेयर सोनी कोली, सुरेश कोली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्करराज जैन, नारायण सिंह बिष्ट, हरीश पनेरु, सेवा सिंह, कुमाऊं विवि के कुलपति एचएस धामी, जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पाण्डेय, एसएसपी नीलेश आनन्द भरणे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें