फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ईई ने की नगदपुरी सड़क निर्माण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेेमाल होने की शिकायत पर लोनिवि के ईई अरुण कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। ईई ने बताया कि सड़क केे साइड रैंपों में खामियां रही हैं।
विज्ञापन

जेई और ठेकेदार को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जेई जगजीवन सिंह को मौके पर रहकर सड़क निर्माण कराने कहा गया है।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य ठीक होने पर ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। मंगलवार को गांव नगदपुरी में लोनिवि की तरफ से ढाई किमी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
ग्रामीणों ने विरोध कर निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया था। वहां पर उप प्रधान हरपाल सिंह, लवप्रीत सिंह, मंगल सिंह, सूरज सिंह, पूरन सिंह, भजन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें