फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का गबन कर इंजीनियर फरार

Tue, 03 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पैसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली के काम में लगी एक कंपनी ने अपने ही इंजीनियर पर लाखों के गबन का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोप है कि इंजीनियर लाखों का गबन करके फरार है। 
विज्ञापन


जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट इंचार्ज काम करने वाले लवेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी कंपनी का दफ्तर एलायंस किंगस्टन में है। कंपनी विद्युतीकरण का काम करती है। उन्होंने बताया कि 2012-13 में उनकी कंपनी को विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में विद्युतीकरण व अन्य काम करने का ठेका मिला था। 

ठेका मिलने के बाद कंपनी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी कल्याण राय को बतौर सीनियर इंजीनियर रख लिया। बीती 18 अप्रैल 2013 को रुद्रपुर में एपीडीआरपी में काम करने के लिए कल्याण का यहां तबादला कर दिया गया। कंपनी के काम के लिये उसे लेपटॉप व मोबाइल समेत अन्य सुविधाएं दी गईं थीं। 
विज्ञापन


बाद में कल्याण ने अपने भाई व रिश्ते के भांझे देवाशीष रजक को भी रुद्रपुर बुला लिया। बताया जाता है कि कल्याण ने ठेकेदारों को सामान सप्लाई के नाम पर कंपनी का माल अपने रिश्तेदार के हवाले कर दिया। जून 2015 से नवंबर के बीच 3 लाख 97 हजार रुपये ठेकेदारों को भुगतान के नाम पर कल्याण ने एकाउंट से जारी करवा लिए। 

इस बीच उसकी कारस्तानियों की भनक जैसे ही कंपनी प्रबंधन को हुई तो उसे जयपुर स्थित मुख्यालय तलब किया गया, लेकिन वह नहीं आया। बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कल्याण ने कंपनी के दो ट्रांसफार्मर जिनकी कीमत 2 लाख 89 हजार 440 व चार लाख 34 हजार कीमत के एसीएसआर डाग कंडक्टर का भी गबन कर लिया। 

बताया कि बाद में उसके पिता रविंद्रनाथ व उसके भाई से संपर्क किया गया तो वह लोग फोन पर धमकी देने लगे। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना वीसी रमौला को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें