फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऊर्जा निगम ने जारी की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी

Fri, 06 Nov 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। दीपावली पर बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। अधिशासी अभियंता वीके सक्सेना ने उपभोक्ताओं से विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर सजावट के लिए मानक विद्युत उपकरणों का ही इस्तेमाल करें। घर के मुख्य बिजली पैनल में अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर (ईएलसीबी) जरूर लगवाएं। इससे करंट रिसाव होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। एक ही सॉकेट पर अधिक उपकरण न लगाएं। सजावटी लाइटों के खुले जोड़ वाटरप्रूफ टेप से अच्छी तरह सील करें। बिजली से आग लगने पर पानी का इस्तेमाल न करें। ऐसी स्थिति में सूखी रेत या अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें