फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऊर्जा निगम ने 251 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Wed, 01 Apr 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उर्जा निगम ने महीने के अंतिम दिन अभियान चलाकर लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 251 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इन पर करीब 32 लाख रुपये बकाया था। मंगलवार को ऊर्जा निगम की एसडीओ अन्नू अरोरा के नेतृत्व में फुलसुंगा, फुलसुंगी, ट्रांजिट कैंप, आवास विकास, भदईपुरा आदि इलाकों में अभियान चला कर बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ ने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता पर 10 हजार से अधिक का बकाया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने करीब 42 लाख रुपये का बकाया जमा किया। संवाद
विज्ञापन


खटीमा में एक माह में 900 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे
खटीमा। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में ऊर्जा निगम ने खटीमा में 5000 रुपये से अधिक के लगभग 900 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे। साथ ही करीब 21 करोड़ का बकाया बिल भी वसूला। ऊर्जा निगम के जेई पवन उप्रेती ने बताया कि बकाया बिल जमा न करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें