फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कृषि विभाग की 440 वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया

Sun, 23 Mar 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। तहसीलदार की अगुआई में गई टीम ने कृषि विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। टीम ने 440 वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान वहां रह रहे लोगों से टीम की काफी नोंकझोक भी हुई थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के निकट कृषि विभाग का 440 वर्गमीटर का भूखंड है। इस जगह से वर्ष 2019 में अतिक्रमण हटाया गया था। लेकिन इस जमीन पर फिर से अतिक्रमण हो गया था। शनिवार की सुबह तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीम पहुंची।
इस दौरान राजस्व विभाग के लोगों ने नापतोल कर सरकारी भूमि पर निशान लगा दिया गया। टीम ने वहां रह रहे लोगों को सामान निकालने के लिये मोहलत दी। छह दुकानों के मालिकों ने अपनी दुकानों को खाली कर दिया तो जेसीबी ने निर्माण ढहाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां रह रहे लोगों ने दो दिन की मोहलत मांगी लेकिन टीम ने उनकी एक ना सुनी। इस पर मकानस्वामी ने सामान खाली कर दिया। इसके बाद टीम ने सारे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। वहां पर कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय समेत कई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें