फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री से 6 लाख रुपए लेकर कर्मचारी फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र स्थित एक सरिया फैक्ट्री में तैनात कर्मचारी छह लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि झारखंड के बोलारो निवासी प्रवीण कुमार सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र हाईवे स्थित उत्तरांचल इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में एचआर डिपार्टमेंट में सैलरी बांटने का काम करता था। रविवार को फैक्ट्री के पर्सनल असिस्टेंट धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि प्रवीण कुमार फैक्ट्री के छह लाख रुपये, अन्य कागजात और अपना सामान लेकर 12 जुलाई को फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर, कोतवाल नंदाबल्लभ भट्ट ने बताया कि मामले की तफ्तीश सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें