फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर काम पर लौट पर्यावरण मित्र

विज्ञापन
सितारगंज में धरने पर बैठे पर्यावरण मित्रों से वार्ता करते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व सभासदगण। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
पालिका जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भड़के कर्मचारियों की तीसरे दिन हड़ताल खत्म हो गई। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि जेई और ठेकेदार की बीच झगड़े में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज है जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

पालिका परिसर में पर्यावरण मित्र जेई के खिलाफ दर्ज मुकदमे के खिलाफ पिछले तीन दिन से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे थे। रविवार को पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व बोर्ड के सदस्यों ने पर्यावरण मित्रों से वार्ता की। कहा कि पालिका में पंजीकृत ठेकेदार इकशाद अहमद पटौदी व जेई राघवेंद्र सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। कर्मचारियों ने ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग रखी।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। वह पुलिस के आला अफसरों से भी वार्ता करेंगे। कोरोना काल में सफाई बंद करना उचित नहीं है। इस पर कर्मचारी मान गए और उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए विशेष सफाई कार्य के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम भी किया जाएगा। वहां सभासद अकरम बेग, जिलानी अंसारी, पंकज रावत, रहमत हुसैन, मरगूब अंसारी, जहूर इस्लाम, रामनरेश सिंह, राजेश अरोरा, सुभाष सिंह, जयनारायण, विनय कुमार, राजपाल, धर्मवीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें