फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने चौराहे पर फेंका कूड़ा

Tue, 10 Nov 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली के दिन नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियोंं ने कूड़ा एकत्र कर शहर के मुख्य चौराहे पर जमा कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि नगर निगम से भुगतान होने के बावजूद उनके खातों में रुपया नहीं डाला गया।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों ने दीपावली के दिन सुबह ही नगर के महाराणा प्रताप चौक पर कूड़ा डालकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुख्य चौराहे पर गंदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दीपावली की खरीदारी करने बाजार आ रहे लोगों को कूड़े की दुर्गंध और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वाहन चालकों ने भी दिक्कतों का सामना किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही महापौर दीपक बाली मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों से बात की और दोपहर 2 बजे तक सभी पर्यावरण मित्रों के खातों में 10-10 हजार रुपये डालने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन वापस लिया।
मेयर बाली ने कहा कि निगम की ओर से तीन दिन पूर्व कंपनी को भुगतान किया जा चुका है इसके बावजूद कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने का मामला गंभीर है। कहा कि कंपनी की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर जरूरत पड़ने पर उसका ठेका निरस्त कर दोबारा निविदा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें