फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वैज्ञानिक तरीके से कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन पर जोर

Fri, 23 Oct 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर की ओर से ग्राम महतावन में शरदकालीन गन्ना बुवाई जागरूकता एवं कृषक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सहायक निदेशक नीलेश कुमार ने गन्ने के साथ सह-फसली खेती एवं बीज की तैयारी के बारे में जानकारी दी। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एससीडीआई बीके चौधरी ने कहा कि आज के समय में वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से कम लागत में अधिकतम गन्ना उत्पादन करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने विभागीय योजनाओं, गन्ना उत्पादन में गैप फिलिंग, बीज तैयार करने की विधि और कम लागत में अधिक उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने गन्ने की नवीनतम प्रजातियों, पेड़ी प्रबंधन और कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। जबकि गन्ना पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार ने खाद गोदाम में उपलब्ध कीटनाशकों के बारे में बताया। वहां मुख्य रूप से दीपक कुमार शर्मा, भुवन चंद्र भट्ट, धीरज कुमार, सोमपाल सिंह, संतोष सिंह, बलवन सिंह, सुखवीर सिंह, योगेश भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें