फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला जा रहे हेलीकॉप्टर की पुलिस लाइन में इमरजेंसी लैंडिंग

Sun, 15 Jul 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर की पुलिस लाइन में आपात लैडिंग में उतरा हैलीकाप्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून से आपदा प्रबंधन के कार्य के लिए धारचूला जा रहे हेलीकॉप्टर में ईंधन खत्म होने के कारण रविवार को रुद्रपुर पुलिस लाइन में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इससे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई। हल्द्वानी से ईंधन मंगवाने के बाद हेलीकॉप्टर गंतव्य के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने एक निजी हेलीकॉप्टर को आपदा प्रबंधन के कार्य में लगाया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर को रविवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में पहुंचना था। हेलीकॉप्टर ने सुबह देहरादून के सहस्त्रधारा से धारचूला के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में हेेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म होने लगा।

इसका पता चलने पर पायलट ने आननफानन में इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस से संपर्क कर रुद्रपुर पुलिस लाइन में आपात लैंडिंग सुनिश्चित की गई। पायलट ने हेलीकॉप्टर को रुद्रपुर पुलिस लाइन में लैंड कराया। इधर, हल्द्वानी से ईंधन की व्यवस्था की गई और उसके बाद हेलीकॉप्टर रवाना हो सका। इस बारे किसी भी अधिकारी ने जानकारी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें