फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बरहैनी में हाथियों ने रौंदी मटर और गेहूं की फसल

Sun, 25 Jan 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र के गांव बरहैनी से सटे झारखंडी मोड़ के पास हाथियों के झुंड से ग्रामीण सहमे हैं। हाथी आए दिन फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात हाथियों का झुंड जंगल से सटे खेतों में पहुंचा और मटर और गेहूं की फसल को रौंद दिया। गांव बरहैनी निवासी किसान हरमीत सिंह उर्फ नोनू की करीब साढ़े तीन एकड़ फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा पास के खेतों में भी फसल को रौंद दिया जिससे किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई। शनिवार सुबह किसान अपने खेतों पर गए तब पता चला कि हाथियों के झुंड ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आबादी में जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए तारबाड़ की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें