फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंडों ने भुड़ाई गांव में मचाया उत्पात, तीन एकड़ धान की फसल रौंदी

विज्ञापन
खटीमा के भुड़ाई में हाथियों के झुंडों द्वारा तहस-नहस की गई धान की फसल। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। हाथियों ने भुड़ाई गांव में चार किसानों की तीन एकड़ धान की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को बमुश्किल खेतों से भगाया। पीड़ित किसानों ने रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम भुड़ाई में बृहस्पतिवार की रात हाथियों का एक झुंड खेतों में आया और गौरी शंकर जोशी की दो एकड़, पुष्कर सिंह और राजेंद्र सिंह की पांच-पांच बीघा तथा डिगर सिंह की दो बीघा धान की फसल तहसनहस कर दी। ग्रामीणों ने बमुश्किल इस झुंड को खेतों से भगाकर जंगल की ओर खदेड़ा। शुक्रवार को पीड़ित किसानों ने रेंजर को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें