पतरामपुर वन रेंज के संटी फाटो वन रेंज में आपसी संघर्ष में एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वन कर्मी घायल हाथी के उपचार में जुटे हैं। मंगलवार शाम ग्रामीणों ने फीका नदी के किनारे घायल हाथी को देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल हाथी का उपचार शुरू का दिया है।
रेंजर एमसी शर्मा ने बताया कि घायल हाथी नर है। इसकी आयु 20 वर्ष के लगभग होगी। उसके दोनों दांत सुरक्षित है पर पीठ और गर्दन पर जख्म हैं। बताया कि हाथी आपसी संघर्ष में घायल होकर अमानगढ़ वन रेंज यूपी से फाटो वन रेंज में आया था। उसके उपचार के लिए कार्बेट पार्क से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है।