फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किलपुरा रेंज के जंगल में मिला हाथी का शव

Sun, 30 Nov 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। किलपुरा रेंज के जंगल में नर हाथी का शव मिलने से खलबली मच गई। शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर हाथी के गोबर, शरीर के अंगों और आसपास के पानी के सैंपल जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार शुक्रवार को गश्त के दौरान पश्चिमी किलपुरा द्वितीय बीट, प्लाॅट संख्या 18 में हाथी का शव पड़ा हुआ मिला। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। शनिवार को हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हाथी के शरीर पर किसी हमले के निशान नहीं मिले हैं। उसके दांत भी सुरक्षित हैं। हाथी की उम्र करीब चार साल वर्ष के आसपास है। मौत की वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के साथ ही उसके गोबर, आसपास के पानी और उसके अंगों के सैंपल जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हाथी का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों के पैनल ने किया।

इसी माह हाथी के बच्चे का भी मिला था शव
खटीमा रेंज की चकरपुर बीट के कंपार्टमेंट संख्या आठ में भी करीब 20 दिन पहले एक हाथी के बच्चे का शव मिला था। हाथी के बच्चे के शरीर पर बाघ के पंजे के निशान पाए गए थे जिससे उसके बाघ के हमले से मौत होने की आशंका व्यक्त की गई थी। मृत मिले नर हाथी की उम्र करीब पांच माह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें