फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा क्षेत्र की विद्युत सेवाएं होंगी दुरुस्त

Sun, 13 Aug 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। ऊर्जा निगम की ओर से क्षेत्र में विद्युत सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए नए ट्रांसफार्मर और पोल लगाने के साथ ही विद्युत संबंधित मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। इसके लिए आगणन तैयार कर विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र में आए दिन अघोषित बिजली कटौती जैसी समस्याएं देखने को मिलती है, जिससे आम जनता को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में कई बार घंटों तक बिजली कटौती होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से करीब 85 लाख रुपये की लागत से खटीमा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 100 केवीए के 45 नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 63 केवीए के पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 100 केवीए के किए जाएंगे। लोहियाहेड क्षेत्र में 55 लाख रुपये की लागत से 5 एमवीए के दो विद्युत ट्रांसफार्मर की भी क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए के किए जाएंगे। इसके अलावा 18 लाख रुपये की लागत से झूलते बिजली के तारों के बीच 200 नए बिजली खंभों को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य बिजली संबंधित कार्यों को किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में अघोषित कटौती से राहत मिलेगी।

कोट-

क्षेत्र में विद्युत संबंधित कार्यों का आगमन तैयार कर विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य की शीघ्र ही शुरुआत की जाएगी। - अंबिका यादव, एसडीओ, ऊर्जा निगम, खटीमा।
विज्ञापन



एक करोड़ रुपये से खटीमा क्षेत्र में बिछाई जा रही है एलटीएबी विद्युत केबल

खटीमा। क्षेत्र में बिजली चोरी और बिजली दुर्घटना की समस्या को रोकने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से लो टेंशन एरियल बंच (एलटीएबी) विद्युत केबल को लगाया जा रहा है। सोमवार को आयोजित ऊर्जा निगम की बैठक में अधीक्षण अभियंता की ओर से बिजली चोरी की रोकथाम के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही क्षेत्र में लाइन लॉसेस को भी 15 फीसदी से नीचे करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि केबल बिछाने के कार्य की शुरुआत की जा चुकी है। बचे हुए क्षेत्रों को भी चिह्नित कर शीघ्र ही केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिससे बिजली चोरी व दुर्घटना पर लगाम लग सके। इसके अलावा विभाग की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी रोकने के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें