फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फसल नुकसान आंकलन के लिए न्याय पंचायत स्तर पर समिति गठित

Sun, 13 Aug 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने जिले में बारिश से खरीफ सीजन की फसलों में नुकसान को देखते हुए सघन निगरानी और अधिक बारिश के कारण फसल क्षति का आकलन करने के लिए संबंधित तहसीलदार को नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके साथ ही प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समिति का गठन किया है। समिति की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर फसल क्षति का सर्वेक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर अपनी संयुक्त रिपोर्ट रोजाना विकासखंड प्रभारी, कृषि विभाग को उपलब्ध कराएंगे। विकासखंड प्रभारी कृषि नोडल अधिकारी के हस्ताक्षर से सर्वेक्षण की संयुक्त रिपोर्ट मुख्य कृषि अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें