फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भीषण गर्मी में रुला रही बिजली की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती लोगों की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा रही है। शहर के कई इलाकों में बिजली की कटौती होने की वजह से गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली भागने के साथ ही पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है जिससे रोजमर्रा की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह शहर के गिरीताल रोड, चामुंडा विहार, आनंद विहार, एसडीएम कोर्ट के पीछे की कॉलोनी सहित शहर के किसी भी क्षेत्र में कभी एक घंटे तो कभी-कभी ज्यादा समय तक बिजली कटौती होती रही। इस वजह से कॉलोनी के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस कारण पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशानी से जूझते रहे। क्षेत्र के निवासी अमित कुमार ने बताया कि रात में दो से तीन बार बिजली कटौती होने से काफी परेशानी का सामना पड़ा। राजेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली की कटौती होने पर पेयजल की आपूर्ति भी बाधित होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें