जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसायटी के तीन पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। सदर, खजांची और नायब सेक्रेटरी पद के लिए 27 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयुक्त अतीकुर्रहमान रहबर ने बताया कि 20 नवंबर की रात करीब 8:30 से 10:30 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 21 नवंबर को इसी समय नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को रात करीब 8:30 से 11 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। चुनाव की सभी प्रक्रियाएं मोहल्ला जटवारा स्थित जामिया अरबिया अहलेसुन्नत मदरसा बदरूल उलूम में संपन्न होंगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए मोहम्मद शाहिद को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। संवाद