फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्राम पंचायत सदस्यों के 14 पदों पर चुनाव संपन्न

Sat, 22 Nov 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विकासखंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के 14 रिक्त पदों पर चुनाव संपन्न हो गए हैं। कनकपुर के वार्ड सदस्य पद पर दोनों प्रत्याशियों को समान मत मिलने से टॉस के जरिये परिणाम निकाला गया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी असित आनंद ने बताया कि कनकपुर के वार्ड संख्या चार में कन्हैया गौतम और अभिषेक कुमार को 51-51 मत मिले। टॉस के जरिये निकाले गए परिणाम में कन्हैया गौतम विजयी रहे। बताया कि ग्राम पंचायत जवाहर नगर के वार्ड 12 में दुर्गा देवी ने भावना देवी, खमिया नंबर एक के वार्ड एक में सीता थापा ने तनुजा गोस्वामी को हराया। खमिया नंबर एक के वार्ड पांच में कमला भाकुनी ने मुन्नी चौहान को हराया। रामेश्वरपुर के वार्ड छह में सिमरन कौर ने जसवीर कौर को हराया।
मटकोटा के वार्ड तीन में ज्योति ने संजीत कौर को हराया। मटकोटा के वार्ड छह में ऊषा ने सीमा कुमारी को, मटकोटा के वार्ड सात में पूजा पटवाल ने हेमा को हराया। बिंदुखेड़ा के वार्ड एक में संजय सिंह ने गुरचरण सिंह को हराया। बिंदुखेड़ा के वार्ड पांच में सतविंदर कौर ने नवनीत कौर को हराया। बिंदुखेड़ा के वार्ड 10 में विचित्र सिंह ने अमनदीप सिंह को हराया। छिनकी के वार्ड में समन फातमा ने अनम बी को हराया। नजीमाबाद के वार्ड तीन में नीमा ने आरती को पराजित किया। नजीमाबाद के वार्ड दस में रेनू आर्या ने शीला आर्या को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें