रुद्रपुर। कोटवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मृतक के सैम्पल जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। रम्पुरा निवासी पूरन सिंह (57) पुत्र धनी सिंह बीते कुछ समय से बीमार थे। तीन दिन पहले उन्हें अस्पताल लाया गया था। मंगलवार की देर रात उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया था। अस्पताल से ले जाने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज दिए हैं। इधर, एसएसआई बीसी जोशी ने बताया रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।